Bikaner:-लड़की ने की आत्महत्या,मंगेतर और उनके परिवार वालो पर परेशान करने के आरोप!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार मोमासर बास में गुरुवार दोपहर एक बजे एकता पुत्री महेंद्र वाल्मीकि ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
पिता ने लगाए एक युवक पर परेशान करने का आरोप

जानकारी के अनुसार युवती के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर आरोप लगाए है।उन्होंने कहा कि उनकी लड़की और पड़ोस में रहने वाले रौनक की सगाई दोनो की रजामंदी से की थी।युवक और उसके परिजन बार बार युवती पर शादी का दबाव बना रहे थे।जबकि लड़की अभी साल भर शादी न करने के लिए बोल रही थी।बार बार दबाव के कारण परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।




































