दीपावली से पहले बीकानेर पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी,एक दिन में 31 जुआरियों को दबोचा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, दीपावली से पहले पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त कुमार शर्मा, कावेन्द्र सिंह सागर, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में सौरभ तिवाड़ी अति. पुलिस अधीक्षक शहर के सुपरविजन में चलाए जा रहे जुआरियों की धरपकड़ अभियान में एक दिन में बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले भर से 14 अभियोग पंजिबद्व कर 31 जुआरियों को धर दबोचा उनके पास से कुल 65 हजार 830 रूपये जुआ राशि जप्त की गई ।जुआरियों एवं सट्टोरियों की धरपकड अभियान आगामी त्यौहारों के मद्देनजर चलाया जा रहा है ।मुखबिरों के माध्यम से सूचनायें प्राप्त करने के बाद पुलिस टीमों द्वारा सम्पूर्ण जिलें में एक साथ की गई कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।
समस्त जिले में जुआरियों एवं सट्टोरियों हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे
पुलिस थाना नयाशहर, गंगाशहर, कोटगेट, सहित खाजुवाला व बीछवाल में बड़ी कार्यवाही की गयी। साथ ही समस्त जिलें में आगामी दिनों में जुआरियो / सट्टोरियों के धरपकड़ की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी ।





































