बीकानेर: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,5 लाख की चोरी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की चोरी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद

बीकानेर।
बीकानेर की कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर के बैगाणियों का चौक इलाके में एक बंद मकान से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है।
क्या है पूरा मामला?
कोतवाली सीआई सविता डाम ने बताया कि परिवादी जितेन्द्र कुमार (निवासी सिरोही, हाल बैगाणियों का चौक) ने 26 नवंबर 2025 को मामला दर्ज करवाया था। परिवादी के अनुसार, वह किसी परिचित से 5 लाख रुपये लेकर आया था और अपने किराये के मकान में रखे थे। 25 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर रुपये चोरी कर ले गया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सावन उर्फ लालू (उम्र 21 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से नागौर के डेगाना का रहने वाला है और अभी बीकानेर में कोटगेट के पास सवालखी तलाई में रहता है।
बरामदगी और पूछताछ
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 2 लाख 8 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से बाकी रकम और शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाम, सउनि राकेश, हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल किशनलाल, विजय और रामनिवास की विशेष भूमिका रही।




































