|

बीकानेर की बेटियां मध्य प्रदेश में दिखाएंगी हुनर: मास्टर उदय क्लब की दो खिलाड़ियों का विवि टीम में चयन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) की महिला फुटबॉल टीम आज अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता एपीएस (APS) यूनिवर्सिटी, रीवा में आयोजित की जा रही है। टीम के रवाना होने पर खिलाड़ियों में भारी उत्साह और जोश देखा गया।

​इस अवसर पर ‘मास्टर उदय क्लब’ के सचिव शंकर बोहरा ने बताया कि यह क्लब के लिए गर्व की बात है कि उनकी दो होनहार खिलाड़ियों— पूर्वी और दीक्षा —का चयन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इन बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

​टीम की रवानगी के अवसर पर क्लब के पंडित महेंद्र व्यास और शिव शंकर जागा ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button