|

बीकानेर: स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,शिनाख्त के प्रयास जारी

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, 24 जनवरी 2026:बीकानेर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में खड़ी अवध आसाम एक्सप्रेस (Avadh Assam Express) में अंदर एक व्यक्ति सोया हुआ है, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। सूचना मिलते ही ‘ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी’ और ‘असहाय सेवा संस्थान’ के सेवादार एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

​मौके पर रेलवे पुलिस (GRP) ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की निगरानी में समाजसेवियों ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा और एम्बुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरी मुआयने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

​फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सेवा कार्य में इनका रहा सहयोग:

इस मानवीय कार्य में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई और असहाय सेवा संस्थान से राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मो. सतार, रॉबिन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button