|

बीकानेर भाजपा को बड़ी क्षति,पूर्व पार्षद पूर्व का निधन,पार्टी और परिवार में छाई शोक की लहर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,बीकानेर के राजनीतिक गलियारों से मंगलवार की सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गंगाशहर क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष और पूर्व पार्षद रहे गणेश जाजड़ा का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही बीकानेर शहर भाजपा और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश जाजड़ा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पार्टी ने खोया कर्मठ कार्यकर्ता

गणेश जाजड़ा की पहचान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक बेहद कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में थी। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और गंगाशहर क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते पार्टी में उनका विशेष स्थान था। उनके निधन को बीकानेर भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button