बीकानेर:- किसान के साथ लूट का प्रयास,युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, किसान को दिन दहाड़े लूटने का प्रयास,आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले। मामला रविवार सुबह बस स्टैंड के पास का है।

गो सेवक धर्मेंद्र सारस्वत ने बताया कि किसान के पास कुल 2 लाख 17 हजार रुपये थे। इनमें से 17 हजार रुपये युवक ने जेब से निकाल लिए थे। श्रमिकों ने पकड़कर तुरंत राशि किसान को वापस दिला दी।
किसान ने बताया कि वह मूंगफली बेचकर अपनी जेबों में नकदी रखकर जा रहा था। जिस व्यापारी को उसने मूंगफली बेची थी, उसे भी बुलाया गया। व्यापारी ने पुष्टि की कि उसने किसान को दो लाख रुपये दिए थे और बाकी रकम ऑनलाइन किसान के खाते में जमा करवाने की बात कही थी।
किसान ने बाजार से खरीदारी के लिए 17 हजार रुपये अपने पास रख लिए थे।
बीछवाल थाना एसएचओ दिगपाल सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। युवक नशे का आदी है, इसलिए उसे पाबंद किया गया है।




































