|

Bikaner:-घर के आगे खड़ी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर ,-घर मे खड़ी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र की घटना है! जहां पर भाटो के बास में आधी रात को आरोपियों ने एक व्यक्ति की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद मामले में परिवादी ओमप्रकाश भाट ने राजाराम सियाग और श्यामसुंदर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।परिवादी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे उसने अपनी गाड़ी घर के अंदर खड़ी की और सो गया। देर रात अचानक आवाज सुनाई दी तो देखा कि आरोपी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क रहे थे। इसी दौरान गाड़ी के आगे के हिस्से में आग लगा दी गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा जल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button