|

वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में, मौके पर पहुंचे अधिकारी व ठेकेदार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर। शहर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित पुन्यानंद जी महाराज के आश्रम के पास बन रही सड़क में निम्न गुणवत्ता के निर्माण कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर उठी आवाज के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
द बीकानेर न्यूज़ के फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी हुआ था, जिसमें स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और लापरवाही के आरोप लगाए थे।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक व्यास के पीए आशीष, संबंधित विभाग के अधिकारी और निर्माण कार्य से जुड़े उत्तरदायी लोग आज मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता की सामग्री से और मानकों के अनुसार कराया जाएगा। साथ ही, किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाही की बात भी कही गई।

देखे वायरल वीडियो👇👇

https://www.facebook.com/share/v/1SL2HNCk7E/

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर संज्ञान न लिया जाता तो सड़क निर्माण भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता था। द बीकानेर न्यूज़ पर वायरल वीडियो की बदौलत अब निर्माण कार्य पर अधिक कड़ी निगरानी की उम्मीद की जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button