|

कोटगेट क्षेत्र की दुकानों में बिक रहा था सेना की वर्दी का कपड़ा,सूचना पर पहुची मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस टीम,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर शहर के कोटगेट इलाके के एक मार्केट में बिक रहा था सेना की वर्दी का कपड़ा,अचानक पहुची पुलिस और मिलट्री इंटेलिजेंस की टीम,मचा हड़कंप।

आपको बता दे कि सेना की वर्दी का कपड़ा खुले बाज़ार में बेचना केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के खिलाफ है। बिना अनुमति ऐसे कपड़े की बिक्री राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। सेना की वर्दी को दोहराना या बिना निगरानी बेचना प्रतिबंधित है। जिसकी सूचना पर आज मिलिट्री इंटेलिजेंस और कोटगेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कपड़ा किया जब्त। शहर के बाजारों से सेना की वर्दी का कपड़ा बड़ी मात्रा में बिकने की सूचना पर हुई है कार्यवाही। शहर के सुभाष मार्ग और मुख्य कोटगेट मार्केट में कई दुकानों पर पहुची टीमे, सेना की वर्दी का कपड़ा ना बेचने को लेकर सख्त हिदायत दी गई साथ ही विशेषज्ञों ने चेताया-यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा।

कई दुकानों पर हुई ये कार्यवाही और जब्त कपड़े की करवाई गई वीडियोग्राफी।
बीकानेर जैसे संवेदनशील शहर में कपड़े की खुलेआम बिक्री पर उठे सवाल, हालांकि बीकानेर पुलिस ने सख्ती के साथ दिए दुकानदारों को निर्देश अब बेचा तो होगी बड़ी कार्यवाही।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button