|

अज्ञात वाहन ने बच्चे को बेरहमी से कुचला मौके पर ही मौत शव क्षत विक्षत हुआ,

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर:-अज्ञात वाहन के कुचलने से हुई पांच साल के मासूम की दर्दनाक मौत,वाहन ने बच्चे को इस बेरहमी से कुचला कि उसका शव क्षत विक्षत हो गया, जिसे समेटना ही मुश्किल हो गया। हादसे के बाद
से वाहन की तलाश की जा रही है लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया।

हादसा बीकानेर के कोलायत क्षेत्र का है, मृतक वार्ड संख्या आठ का रहने वाला जयवीर सिंह पुत्र शैतानसिंह था। वो मूल रूप से सियासर गांव का
रहने वाला है और सोमवार को अपने ननिहाल कोलायत आया हुआ था। सोमवार की शाम कोलायत के झझु रोड पर ये दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अर्जुन सिंह का पांच साल का बेटा
जयवीर सिंह खेल रहा था। अचानक आए तेज वाहन ने उस बच्चे को इतनी बुरी तरह कुचला कि मौके पर ही उसका दम टूट गया। शव इस तरह
बिखर गया कि हर किसी का दिल दहल गया। घर से बच्चा कब सड़क पर आ गया, ये किसी को पता नहीं है। अचानक हुए हादसे के बाद क्षेत्र में
सनसनी फैल गई। घर में कोहराम मच गया।
कोलायत थाने के एएसआई लखपत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मासूम का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। फिलहाल
शव को कोलायत के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अज्ञात वाहन का
पता लगाने के लिए पुलिस झझु रोड पर आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button