पुरोहितों की बगीची में स्थित बजरंग बली को विजयदशमी पर्व पर गदा अर्पित की गई

गड़ीसर सरोवर के निकट पुरोहितों की बगीची में स्थित बजरंग बली को विजयदशमी पर्व पर गदा अर्पित की गई

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)
स्वर्णनगरी के गड़ीसर सरोवर के निकट पुरोहित बगीची में विराजित बजरंग बली को गदा अर्पित के साथ एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ
उपरोक्त आशय की जानकारी संस्थान के पदाधिकारी श्री जय प्रकाश आचार्य ने बताया कि आज विजयदशमी दिवस पावन पर्व पर श्री धर्मेंद्र ओझा महाराज के निर्देशन में यजमान यादव पुरोहित एवं बंशीधर पुरोहित ने बजरंग बली को गदा एवं खड़ाऊं अर्पित किए एवं भैरव बाबा को रुद्राक्ष तथा खड़ाऊं अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की वैदिक मन्त्रों चारण एवं कलरव ध्वनि के बीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ में प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया




































