|

बीकानेर में होगा श्रीराम-जानकी विवाह का भव्य आयोजन,निकलेगी बारात, शहरवासी करेगे जगह जगह स्वागत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर ,छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बीकानेर की धर्मधरा पर आगामी 25 नवंबर को होने जा रहा है श्रीराम जानकी विवाह का भव्य आयोजन,निकलेंगी भव्य बारात,जगह जगह होगा बारातियों का स्वागत सत्कार। जिसके लिए बीकानेर मानस प्रचार समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय श्रीराम जानकी विवाह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जवाहर पार्क स्थित राम मंदिर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर यहां के खेल
मैदान में अयोध्यापुरी और जनकपुरी के संपूर्ण वैवाहिक अनुष्ठान पंडित राजेंद्र किराडू एवं पंडित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा के सानिध्य में
संपन्न होगा। शुरुआत 14 नवंबर को बाट बड़ी के साथ होगी। शेष कार्यक्रम 23 से 26 नवंबर तक आयोजित होंगे। इसके साथ ही बीकानेर के 51 राम जानकी मंदिरों में अभिषेक व महाभोग
का आयोजन भी रखा गया है। सभी रघुनाथ मंदिरों में 56 भोग के साथ दीपक जलाएं जाएंगे।
श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव समिति से जुड़े पँडित भाई श्री व्यास ने बताया कि धार्मिक विवाह के तहत हिंदू धर्म में 8 प्रकार के विवाह बताए
गए हैं। ब्रह्म विवाह, दैव विवाह, आर्ष विवाह, प्रजापत्य विवाह, असुर विवाह, गंधर्व विवाह, राक्षस विवाह, और पैशाच विवाह । श्रेष्ठ ब्रह्म विवाह को बताया गया है।
आयोजन सिमिति के संयोजक नरेश पुरोहित ने बताया कि भगवान श्रीराम की बारात 25 नवंबर शाम चार बजे अयोध्या नगरी से निकलेगी। यह
विश्वकर्मा सर्किल, परशुराम सर्किल, जस्सूसर गेट, बीके स्कूल, बिन्नाणी चौक, रघुनाथ मंदिर, तेलीवाड़ा, मोहता चौक, बारह गुबाड़, नत्थूसर गेट,
धर्मनगर द्वार, एमएम ग्राउंड होते हुए शाम सात बजे जनकपुरी पहुंचेगी। रात्रि आठ बजे वरमाला होगी। उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।
सात हजार श्रद्धालुओं के लिए यहां प्रसादी की व्यवस्था की गईनहै। श्रीराम-जानकी विवाह में सातनझांकियों में 45 पात्र होंगे। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, विष्णु, शिव, पावर्ती, गणेश अन्य शामिल रहेंगे। इससे पूर्व 51 रघुनाथ मंदिरों
में भोजन, पौशाक, पूजा-अर्चना की जाएगी। बारात में ऊंट, घोड़ों के अलावा रथ आदि शामिल होंगे। कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने बताया कि इसमें चार भजन मंडलियां शामिल होगी। नौ
पीठों के संतों की भी मौजूदगी रहेगी। बारात का शहर में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया जाएगा। सभी सनातन से प्रेमी इस आयोजन से जुड़े

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button