व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से गिरी युवती ने तोड़ा दम

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित एक लाइब्रेरी की तीसरी।मंजिल से गिरी युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये युवती लाइब्रेरी में पढ़ती थी और वहां पैर फिसलने के कारण तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। युवती बम्बलू निवासी।रामरतन जाट की बेटी दुर्गा जाट थी। व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार गुरुवार को ये लड़की लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गई थी । तीसरी मंजिल से अचानक पैर फिसलने के कारण वो नीचे आ गिरी। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगी थी। सिर में भी।गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया,
लेकिन वहां इलाज के दौरान ही।दम तोड़ दिया। घटना के बाद व्यास कॉलोनी पुलिस ने लाइब्रेरी और पीबीएम अस्पताल पहुंची। युवती
के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। शव को बिना पोस्टमार्टम ही परिजन ले गए।
व्यास कॉलोनी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्ट्या इसे दुर्घटना ही माना गया है। इसके बाद भी पुलिस लाइब्रेरी में घटना स्थल का।मुआयना करके जांच कर रही है। दुर्गा।लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।






































