कोंग्रेस नेता पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित 10 पर अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में कुछ दिनों पहले एक मरीज की मौत पर हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुई लगातार धरना प्रदशन चल रहा था। कल भी कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया था। वहीं सोमवार को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में डॉक्टरों को क्लीनचिट दे दी गई। इसका कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था।मंगलवार शाम 5 बजे यह प्रदर्शन
उग्र हो गया जिसमे पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज और पर्दशनकारियो की और से पथराव की घटना हुई। अब सदर थाना SHO ने प्रदेश कांग्रेस सचिव रामनिवास कूकणा समेत 10 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं 150 अन्य को आरोपी बनाया गया है। SHO ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास (BNS 110), पुलिस पर हमला करने (BNS 121 (1) ), और अधिकारियों को उनका काम करने से रोकने (132) की धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मौके पर जितने भी वीडियो बनाए गए थे, उनको इकट्ठा कर जांच
करना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से भी फोटोग्राफी की गई है। इसमें जिसकी पहचान होगी, उसका नाम भी अन्य में जोड़ा जाएगा। एफआईआर में सौ-डेढ सौ अन्य लिखा गया है, ताकि बाद में पहचान होने के साथ गिरफ्तारी की जा सके।






































