|

नही थम रही शहर में बाइक चोरी की वारदातें,चार मामले आये सामने

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर शहर में बाइक चोरी की वारदाते थमने का नाम नही ले रही है, ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र ये चोर बेखौफ होकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस की नजरों से दूर हो रहे है, दुपहिया वाहन चोरी के कई मामले सामने आए है। भीलवाड़ा के मुकेश कुमार ने सदर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 29 जून की शाम को वह अपनी बाइक को दुर्गादास सर्किल के पास खड़ी की थी और कुछ देर बाद वापस देकर देखा तो मौके पर बाइक नहीं मिली। एक ऐसा ही मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से सामने आया है। गुसाईसर निवासी भीखाराम ने दर्ज करवाते हुए बताया कि 30 जून की दोपहर को दो बजे के आसपास वह अपनी गाड़ी कोर्ट परिसर में खड़ी करके गया। जब वापस आया तो गाड़ी गायब मिली।
चोरी का तीसरा मामला भी सदर पुलिस थाना क्षेत्र के म्यूजियम सर्किल से सामने आया है। इस सम्बंध में गंगापुरा गजनेर के रहने वाले देवाशीस कौशिक ने दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 23 जून की शाम को करीब सवा सात बजे वह अपनी बाइक को भ्रमण पथ के बाहर खड़ी करके पार्क में गया। जब करीब पौने नौ बजे के आसपास बाहर आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, गंगाशहर थाना क्षेत्र के सुजानदेसर से बाइक चोरी का मामला समाने आया है। सुजानदेसर निवासी रामदेव गहलोत ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि एक जुलाई को उसके घर के आगे से रात के समय में चोर बाड़े में खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी 

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button