|

बड़ी खबर:-बीकानेर में व्यापारी के ठिकानों पर ईडी का छापा,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर बुधवार को ईडी की अलग-अलग टीमों ने बीकानेर ने एक व्यापारी के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला, जिससे स्थानीय व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है।

​सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में नकली घी के उपयोग से जुड़े मामले की आंच अब बीकानेर तक पहुंच गई है। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में नकली घी सप्लाई करने के बहुचर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।

इसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयला गली स्थित घी व्यापारी के ठिकानों पर ईडी ने आज अचानक छापेमारी की।
​अधिकारियों की टीम ने केवल कोयला गली स्थित घी के मुख्य गोदाम को ही नहीं, बल्कि व्यापारी की अन्य दुकानों और उनके निजी आवास को भी अपने घेरे में ले लिया है।


​पूर्व में भी हो चुकी है जांच
गौरतलब है कि तिरुपति प्रसादम विवाद देशभर में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इस गंभीर प्रकरण में इससे पहले विशेष जांच दल (SIT) और आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा भी इस व्यापारी के यहां जांच की जा चुकी है। अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और बड़े पैमाने पर हुए वित्तीय हेरफेर के संदेह में ईडी (ED) की एंट्री हुई है।


​कार्रवाई अभी जारी है
फिलहाल व्यापारी के सभी ठिकानों पर ईडी की यह छापेमारी लगातार जारी है। गोदाम और घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस पूरे नेटवर्क और वित्तीय अनियमितताओं के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आ सकेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button