|

आज शहर में यहां चला पीला पँझा, तोड़ी चौकिया और रैम्प

बीकानेर। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) एक्शन में आ गए हैं। कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने रेलवे स्टेशन से गोगागेट सर्किल तक सड़क किनारे बनी दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। दुकानों के आगे बनी चौकियां और रैंप को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया।

नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष के निर्देशन में और BDA सचिव कुलराज मीना की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

रेलवे स्टेशन से गंगाशहर रोड तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ ने समर्थन किया, वहीं कुछ ने असंतोष भी जताया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button