|

बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कल करेगी कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन,जाने वजह

सुबह 11.15 पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले विवादित बयान पर होगा पुतला दहन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2026 वार शनिवार को सुबह 11.15 बजे कोटगेट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भारत के दुश्मन का साथ देने वाले बयान पर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया जायेगा।

मदनगोपाल मेघवाल, बिशनाराम सियाग शहर देहात अध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में बीकानेर जिले के वरिष्ठ नेतागण,जिला पदाधिकारी, जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, इंटक, यूथ कांग्रेस, मंडल कांग्रेस विभाग और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, जिला परिषद पंचायत सदस्य गण,और कांग्रेसी विचारधार से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी भागीदारी निभाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button