|

बीकानेर:-अस्पताल के जनरेटर हाउस में लगी आग, प्रसूति वार्ड से महिलाओं को सुरक्षित निकाला,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के नापासर उप जिला अस्पताल में शनिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब अस्पताल के जनरेटर हाउस में अचानक आग लग गई। आग जनरेटर के पास स्थित प्रसूति वार्ड तक पहुंचने की आशंका के चलते अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड में भर्ती महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक मीणा के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वार्ड बॉय नवीन बगैरिया सहित अस्पताल के कर्मचारियों ने दमकल के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
इस आगजनी में सीसीटीवी कैमरा और बिजली की केबलें जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि आग बंद पड़े जनरेटर में लगी, जिससे पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


गनीमत रही कि समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग अब आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button