|

बीकानेर: उधार के रुपये मांगने पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला, कई घायल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के रथखाना स्थित बारदाना गली में आपसी लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी रथखाना की बारदाना गली निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले पड़ोस में रहने वाले राहुल को 1 लाख 45 हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार तकादा करने के बावजूद राहुल ने रुपये वापस नहीं लौटाए।


रिपोर्ट के अनुसार, 20 जुलाई की रात राहुल ने रुपये देने के बहाने जितेंद्र को बुलाया। वहां राहुल अपने चाचा प्रीतम तथा आदित्य, हिमांशु, दीपांश और ऋषभ के साथ मौजूद था। आरोप है कि सभी शराब पी रहे थे और वहां पहुंचते ही उन्होंने जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर जितेंद्र का भाई प्रहलाद और भतीजा कार्तिक बीच-बचाव के लिए पहुंचे। आरोप है कि प्रीतम ने प्रहलाद के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जबकि आदित्य ने चाकू से हमला कर उसकी नाक पर गंभीर चोट पहुंचाई। वहीं राहुल ने कार्तिक के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमले के दौरान कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।
सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button