|

बड़ी खबर-राजस्थान में तबादलों से हटा बैन,19 जून से 5 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर

जयपुर (The Bikaner News)। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने तबादलों पर लगा प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटा दिया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 19 जून से 5 जुलाई 2026 तक तबादले किए जा सकेंगे।

थर्ड ग्रेड टीचर्स और मेडिकल स्टाफ पर रोक जारी

सरकार के इस आदेश से शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी अध्यापकों (Third Grade Teachers) और चिकित्सा विभाग के कार्मिकों को फिलहाल मायूसी हाथ लगी है। इन दोनों विभागों के कार्मिकों पर तबादला प्रतिबंध अभी भी जारी रहेगा।इन कर्मचारियों को मिलेगी विशेष वरीयता (Priority):सरकार ने आदेश में साफ किया है कि तबादलों के दौरान मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कुछ विशेष श्रेणियों को प्राथमिकता दी जाएगी:एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांग कर्मचारी।गंभीर बीमारी से पीड़ित सरकारी सेवक।राजकीय सेवा में कार्यरत पति-पत्नी के मामले

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button