बीकानेर:- सट्टे के बड़े ‘खेल’ का पर्दाफाश,मुख्य खाईवाल समेत 13 सटोरिए गिरफ्तार


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 7 मई:बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा पुलिस ने बुधवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कस्बे के व्यस्ततम इलाके में राजेंद्र पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर चल रहे सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर 13 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

तीसरी मंजिल पर सजती थी महफिल, दबिश से मचा हड़कंप
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम को इस बड़े सट्टे के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर तनसुख राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तीसरी मंजिल पर दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस एंट्री से मौके पर हड़कंप मच गया और भागने की कोशिश कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।
17,000 रुपये नकद बरामद, नेटवर्क जिले के बाहर भी
पुलिस ने मौके से मुख्य खाईवाल फतेह मोहम्मद सहित सट्टा लगाने आए 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 17,000 रुपये की नकदी और सट्टा उपकरण बरामद किए हैं।
खास बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में जोधपुर का एक युवक भी शामिल है। इससे पुलिस को अंदेशा है कि इस सट्टा गिरोह का नेटवर्क बीकानेर जिले के बाहर भी फैला हुआ है।
कार्रवाई से सट्टा कारोबारियों में खौफ, बड़े नामों की तलाश जारी
कस्बे के रिहायशी और बीचों-बीच वाले इलाके में हुई इस प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय सट्टा कारोबारियों में खौफ का माहौल है। सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अब पकड़े गए सभी आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों की पूरी सूची:
मनोज नायक (मोहनपुरा बास)
फतेह मोहम्मद (मुख्य खाईवाल)
कोजाराम नायक (इंदिरा कॉलोनी)
भवानी शंकर भार्गव (हरिराम मंदिर के पास)
इकबाल तेली (कानपुर बस्ती)
प्रकाश सोनार (हरिराम जी मंदिर के पास)
डालचंद भाट (वार्ड नंबर 24)
बबलू वाल्मीकि (हरिजन बस्ती)
ईश्वर वाल्मीकि (हरिजन बस्ती)
राजूराम नायक (मन्याना गांव)
गणेश नायक (करणी नगर)
मुस्लिम सिद्दीकी (जोधपुर)
बजरंग गोयल (वार्ड नंबर 24)





































