|

बहन की सूचना पर दौड़ा रक्तवीर परिवार, बच्ची का भरा 11200 का मायरा

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर:-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ के संकल्प को साकार करते हुए रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम ने आज इंद्रा कॉलोनी में मानवता की मिसाल पेश की। संस्था के सचिव रक्तवीर ओंकारनाथ जी सिद्ध को उनकी बहन सुमन देवी ने सूचना दी कि इंद्रा कॉलोनी निवासी अनु की बेटी की शादी है। बच्ची के सिर पर पिता का साया नहीं है और घर में कमाने वाला भी कोई नहीं है। सचिव ओंकारनाथ सिद्ध ने तत्काल टीम को अवगत कराया। प्रकरण की गंभीरता देखते हुए रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा उपाध्यक्ष रक्तवीर अब्दुल कलाम एवं कोषाध्यक्ष श्रीमान सिराजुद्दीन पंवार ने संज्ञान लिया और फैसला किया कि आज टीम मायरा लेकर जाएगी आज दर्जनों रक्तवीर साथी इंद्रा कॉलोनी पहुंचे। संस्था की ओर से बहन अनु कि बेटी के लिए 11200 रुपये नगद के साथ एक चुनरी, एक लहंगा, दो सूट और एक विशेष उपहार भेंट किया गया। रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम के भामाशाहों का योगदान रहा कोषाध्यक्ष सिराजुद्दीन जी पंवार ने 11000/- रुपये नगद राशि भेंट किया अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा ने कहा कि एक बहन की सूचना पर हम सब भाई दौड़ पड़े। वादा था मायरा भरने का वो निभाया। नगद के साथ कपड़े-उपहार भी दिए रक्तवीर खून ही नहीं देते, रिश्ते भी निभाते हैं। अनु के परिवार ने कहा गरीब की बेटी का इतना मान होगा सोचा न था। साथ हि रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम का आभार जताया रक्तवीर राजेश गोदारा अब्दुल कलाम सिराजुद्दीन पंवार ओंकारनाथ अनिल सारण,सतपाल मेघवाल अशोक पंवार गोपाल सिंह राजपुरोहित अनिल यादव श्रवणसिंह सुमन देवी सहित रक्तवीर टीम के सदस्य मौजूद रहे रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर ने समाज से आह्वान किया कि अनाथ एवं गरीब कन्याओं के विवाह में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button