|

बीकानेर के PBM अस्प्ताल में वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे कर्मचारी,काउंटर बंद! पन्नाधाय प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ आक्रोश

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम (PBM) अस्पताल में शनिवार पन्नाधाय प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए लगे कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने अस्पताल के सभी काउंटर बंद कर दिए हैं और धरने पर बैठ गए हैं।

वेतन न मिलने से फूटा गुस्सा

मिली जानकारी के अनुसार, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा इन कर्मचारियों की तैनाती पन्नाधाय प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से की गई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो महीनों से उनकी मेहनत का वेतन नहीं दिया गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन कार्मिकों ने वेतन भुगतान को लेकर कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर आखिरकार उन्हें कार्य बहिष्कार और धरने का रास्ता अपनाना पड़ा।

लगातार विवादों में है एजेंसी

गौरतलब है कि पन्नाधाय प्लेसमेंट एजेंसी के लिए यह कोई नया विवाद नहीं है। यह एजेंसी पिछले काफी समय से अपनी कार्यप्रणाली, अनियमितताओं और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार विवादों के घेरे में रही है। अब एक बार फिर कर्मचारियों का हक मारने और वेतन में देरी को लेकर एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रशासन के जवाब का इंतजार

फिलहाल सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे। अब देखना यह है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन और विवादित पन्नाधाय प्लेसमेंट एजेंसी इस गतिरोध को खत्म करने के लिए क्या कदम उठाती है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button