Rajasthan School Holidays: कड़ाके की ठंड का कहर,तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

Rajasthan news :-जयपुर/बीकानेर:
राजस्थान में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम के तीखे तेवरों को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है।

बारां जिले के बाद अब प्रदेश के 3 और जिलों—श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बूंदी—में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है।
इन जिलों में यह रहेगा छुट्टियों का कार्यक्रम:
श्रीगंगानगर: यहाँ सरकारी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों का 7 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
हनुमानगढ़: जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के आदेशानुसार, जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक 6 से 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
बूंदी: यहाँ भी प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए अगले 2 दिनों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
हनुमानगढ़ के लिए विशेष निर्देश:
हनुमानगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए मान्य होगा।
कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही लगेंगी।
विद्यालय का पूरा स्टाफ और शिक्षक विभागीय नियमों के अनुसार स्कूल में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट:
अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि:
6 जनवरी: अलवर, जयपुर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में कोल्ड-वेव (शीतलहर) चलने की संभावना है।
7 व 8 जनवरी: चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और जयपुर में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के पूरे उपाय करें और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।



































