|

सरस डेयरी में अटल जयंती पर पुष्पांजलि, निदेशक आनंदी वेंकटेश्वर ने किया निरीक्षण


जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)।स्वर्णनगरी से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित जैसलमेर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (सरस डेयरी) में पशुपालन एवं डेयरी वित्त मंत्रालय की निदेशक श्रीमती आनंदी वेंकटेश्वर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कर्तव्यपूर्ण निर्वहन की शपथ का भी आयोजन किया गया।


भारतीय परंपरा के अनुरूप निदेशक महोदया का संघ के प्रबंध संचालक द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने सरस डेयरी परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान डेयरी की कार्यप्रणाली, स्वच्छता एवं दुग्ध प्रसंस्करण व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।


इस अवसर पर संघ के प्रबंध संचालक प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी मनोज बिस्सा, पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, हरेंद्र शर्मा, रामदेव गुर्जर, सदीक खान, भूराराम प्रजापत, रहमत तुला खान, मुकेश चौधरी, कैलाश कुमार, अल्लाबख्श, जगदीश विश्नोई, शेर सिंह, प्रेम चौधरी, कैलाश चौधरी, महेश छंगाणी और नवीन सुथार सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button