डंडी राजस्व गांव गठन पर ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया

THE BIKANER NEWSबीकानेर। कोलायत उपखंड के मोखां खालसां ग्रामवासियों ने डंडी राजस्व गांव गठन में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए आज संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित डंडी गांव का गठन पूरी तरह नियम-विरुद्ध और मनमाना है।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में रामरतन पंवार, बृजाराम बान्दडा, अमोलखराम, उदाराम राणा, सोहनलाल खंडेला और रामकिशन सियाग शामिल थे। उन्होंने बताया कि मोखां खालसां की मूल सीमा में छेड़छाड़ की गई, झझू क्षेत्र की भूमि जोड़कर डंडी गांव का प्रस्ताव तैयार किया गया और जनसंख्या सूची में कई लोगों के नाम बिना उनकी जानकारी या सहमति के दर्ज किए गए हैं।
ग्रामीणों ने तीन मुख्य मांगें रखीं—
- डंडी राजस्व गांव गठन पर तत्काल रोक।
- पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज़ जांच।
- मोखां खालसां की मूल सीमा और अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा।
गांववासियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ उनका विरोध नहीं, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है।





































