|

नयाशहर पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार

​बीकानेर।28 नवंबर 2025 बीकानेर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने आज जुआरियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने सैटेलाइट अस्पताल के पास कार्रवाई करते हुए कसिनो मशीनों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते और खिलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


​पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवारी व वृताधिकारी (शहर) श्रवणदास संत के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनियां के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सैटेलाइट अस्पताल के पास दबिश दी, जहाँ आरोपी कसिनो मशीनों के जरिए जुआ चला रहे थे।

पुलिस ने मौके से 07 कसिनो मशीनें और 20,150 रुपये की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट (RPGO Act) और बीएनएसएस (BNSS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
​गिरफ्तार आरोपी:
​बाबूलाल (49 वर्ष) पुत्र रामप्रताप, जाति विश्नोई, निवासी: रानीसर बास (पुलिस लाइन के पीछे), बीकानेर।
​संतोष कुमार (49 वर्ष) पुत्र रूपाराम, जाति मेघवाल, निवासी: ओडो का बास, सर्वोदय बस्ती, बीकानेर।
​मनीष (30 वर्ष) पुत्र महावीर प्रसाद, जाति माली, निवासी: टंकी के पास, श्रीरामसर, बीकानेर।
​पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button