|

बीकानेर: सीसीटीवी बंद, मरीजों के परिजनों पर दोहरी मार

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

सीसीटीवी कैमरों के लंबे समय से बंद रहने के कारण यहां मरीजों की जेब कटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले पांच दिनों में दो मरीजों के कुल 40 हजार रुपए गायब हो चुके हैं, लेकिन इसका समाधान करने को लेकर प्रशासन स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। ट्रॉमा सेंटर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इनके रखरखाव की कमी के चलते यह अक्सर बंद ही रहते हैं।

पिछले दिनों एक मरीज के 25 हजार रुपए गायब हुए, तो दूसरे मरीज के 15 हजार रुपए निकल गए। दोनों मामलों की जांच के दौरान कैमरों के बंद होने की पुष्टि हुई। हालांकि, दीगर है कि अस्पताल प्रशासन ने कुछ दिन पहले कैमरे चालू होने का दावा किया था, लेकिन सोमवार को भी अधिकांश कैमरे बंद पाए गए। ट्रॉमा सेंटर में सबसे अधिक भीड़ एक्स-रे रूम के बाहर रहती है। मरीजों की लाइन और प्रतीक्षा के बीच जेबकतरे सक्रिय हो जाते हैं। यहां बड़ी स्क्रीन और कैमरे लगाए जरूर गए हैं, लेकिन वे बंद होने के कारण कोई उपयोग नहीं दे रहे। बार-बार घटना होने के बावजूद कैमरों का बंद होना अस्पताल सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को उजागर करता है। मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रोमा सेंटर में तत्काल तकनीकी सुधार और नियमित निगरानी आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button