आचार्यो के चौक क्षेत्र में घर का ताला तोड़ की चोरी,CCTV से आया पकड़ में.

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ 5हजार रुपये चुराए,वारदात CCTV में कैद हुई,चोर को पकड़कर पहले धुनाई की बाद में किया पुलिस के हवाले। मामला आचार्यो के चौक में लंका पिरोल के पास का है। जहा एक युवक ने कल रात करीब 11बजे के आसपास एक घर का ताला तोड़ा और 5हजार रुपये और अन्य सामान चुराकर ले गया। मुकेश आचार्य ने बताया की एक महिला जो घरों में साफ सफाई कर अपना जीवन यापन करती है उसके घर पर उसी गली में रहने वाले एक युवक गिरिराज अग्रवाल(कान्हा) नाम के युवक ने चोरी की जो आदतन चोर है आगे भी चोरी के आरोप में पकड़ा गया है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर चोर को दबोच लिया और धुनाई की बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने चोरी करना कबूल भी कर लिया है। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज होने की जानकारी नही मिल पाई है।


































