शहर के अंदरूनी इलाके में घर मे चल रहा था जुआ,नयाशहर पुलिस दी दबिश

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,दीपावली से पहले बीकानेर महानिरीक्षक पुलिस हेमन्त कुमार शर्मा, कावेन्द्र सिंह सागर, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में सौरभ तिवाड़ी अति. पुलिस अधीक्षक शहर के सुपरविजन में चलाए जा रहे जुआरियों की धरपकड़ अभियान के तहत मंगलवार रात को नयाशहर थाना अधिकारी कविता पुनिया और पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र के अंदरूनी इलाके की तंग गलियों में एक घर में चल रहे जुए पर दबिश देकर 8-10 जुआरियों को मय राशि दबोचा जुआरियों एवं सट्टोरियों की धरपकड अभियान आगामी त्यौहारों के मद्देनजर चलाया जा रहा है । समस्त जिलें में आगामी दिनों में जुआरियो / सट्टोरियों के धरपकड़ की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी ।





































