|

महारानी स्कूल में प्रथम एक दिवसीय शिविर’ का हुआ आयोजन

आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना का ‘ प्रथम एक दिवसीय शिविर’ का आयोजन किया गया। एक दिवसीय शिविर की थीम थी स्वच्छता।

इसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रधानाचार्य शिखा एरन द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। योगाभ्यास व श्रमदान किया।
विद्यालय प्रांगण से अम्बेडकर भवन तक स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया। अम्बेडकर भवन में बीकानेर सांसद श्रीमान अर्जुन राम मेघवाल जी ने शपथ स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरोज सारण ने सह प्रभारी सुमन धारीवाल एवं सदस्या श्रीमती कृष्णा खत्री एवं स्वयंसेविकाओं को धन्यवाद दिया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button