|

चिंकारा हिरण शिकार प्रकरण में फरार आदतन शिकारी और उसके सहयोगी को किया गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, दिनांक 27.07.2025 को कानासर की रोंही में घटित दो चिंकारा हिरण (एक नरव एक मादा) शिकार प्रकरण में व दिनांक 24.05.2018 को 19 जेएमडी बदरासर के चिंकारा हिरण शिकार प्रकरण में फरार आदतन शिकारी जसवंत पुत्र हरुराम बावरी को मुखबीर की सूचना पर दिनांक 31.07.2025 को बदरासर गांव से वन विभाग टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त जसवंत बावरी के साथ उसके भतीजे मखन लाल पुत्र लीला राम बावरी जो दिनांक 27.07.2025 को कानासर रोही में हुए उक्त शिकार प्रकरण में शामिल था, को दिनांक 01.08.2025 को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में टीम द्वारा एक मोटरसाईकिल व एक लमछड़ बन्दूक बरामद की गई। दोनो मुल्जिमों को दिनांक 01.08.2025 को माननीय न्यायालय में पेश कर सेंट्रल जेल बीकानेर में भिजवाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी (बीकानेर उत्तर), श्री महावीर रुहिल ने बताया कि इस प्रकरण में टीम द्वारा एक मोटरसाईकिल व एक लमछड़ बन्दूक बरामद की गई। इस शिकार प्रकरण में टीम
का नेतृत्व श्री महावीर रुहिल क्षेत्रीय वन अधिकारी बीकानेर उत्तर द्वारा किया गया।कार्यवाही करने वाली टीम में श्री जेठमल शर्मा वनपाल, सहायक वनपाल श्री राजूराम, लक्ष्मीकांत एवं वनरक्षक श्री हड़मानाराम, भीम सिंह, कमल कुमार, केसाराम,
विद्या चौधरी, पार्वती की अहम भूमिका रही ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button