|

एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत 100 पौधे रोपे गए

THE BIKANER NEWS. तोलाराम जेठीदेवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बीकानेर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं ब्राइट करियर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के संयुक्त सहयोग से “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 100 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता श्री मोहन सुराणा, श्री मघा राम नाई , श्री विमल पारीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री हेमन्त कुमार, श्री हरदेव गुप्ता, श्री विनय बबेरवाल, श्रीमती डिंपल पंवार, श्रीमती कांता, श्री राकेश सुथार, श्री नरेंद्र मेघवाल व समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व को सम्मान देना रहा। सभी प्रतिभागियों ने प्रत्येक पौधे को अपनी माँ के नाम समर्पित करते हुए उसकी देखभाल का संकल्प लिया।

श्री मोहन सुराणा ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा, “वृक्ष और माँ – दोनों जीवन देने वाले होते हैं। ऐसे अभियान समाज में संवेदनशीलता और हरियाली दोनों बढ़ाते हैं।”पर्यावरण वह प्राकृतिक घेरा है जिसमें हम सभी जीवित प्राणी जीते हैं। इसमें हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, औद्योगीकरण और बढ़ती जनसंख्या के कारण पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे समय में पेड़ लगाना न केवल एक ज़रूरी कार्य है, बल्कि एक सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी बन गया है।
श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण और पेड़ लगाना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुकी है। प्रत्येक व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना है, तो अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। एक व्यक्ति, एक पेड़ का संकल्प लेकर भी इस दिशा में बड़ा योगदान दे सकता है। आइए हम सब मिलकर एक हरित और स्वस्थ धरती बनाने का संकल्प लें।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button