|

रेलवे स्टेशन के बाहर मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

बीकानेर। शहर में पड़ रही भीषण सर्दी के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। बीकानेर रेलवे स्टेशन के बाहर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


पुलिस के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रारंभिक जानकारी में बुजुर्ग की मौत ठंड के कारण होना सामने आ रही है। मृतक की पहचान महेश सोनी के रूप में की गई है।
शव को सामाजिक संस्थान खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्था के सेवादारों के सहयोग से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लगातार बढ़ती ठंड के चलते इस घटना ने एक बार फिर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले बुजुर्गों और असहाय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button