बीकानेर पुलिस की मौजूदगी में 13 करोड़ रुपये कीमत का अवैध मादक प्रदार्थ किया नष्ट

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर जिले भर में पुलिस द्वारा जब्त किए गए अवैध मादक प्रदार्थ को आज नष्ट करने की कार्यवाही की गयी। शनिवार को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में करीब 13 करोड रुपए के नशे को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में कमेटी ने 1464 किलोग्राम डोडा पोस्त, 38.603 ग्राम गांजा, 8.44 ग्राम एमडी ,201.20 गांजा, 5.758 ग्राम हेरोइन,4151 नशे की टेबलेट, अफीम के पौधे 90.900 किलोग्राम , 476 ग्राम चरस को नियमानुसार नष्ट किया गया । जिसकी कीमत करीब 13 करोड़ 47 लाख,62 हजार 505 रुपये है। कार्यवाही के दौरान एसपी कविंद्र सिंह सागर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी सुभाष बिजारणिया लक्ष्मण सिंह सुगंध चंद्र जगदीश उमेश सरवन और सुनील कुमार मौजूद रहे





































