|

फूलनाथ तालाब पर चौथे रविवार को अनेक सामाजिक संस्थाओ ने श्रमशक्ति क़े माध्यम से पसीना बहाकर श्रमदान किया

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर, फूलनाथ तालाब पर चौथे रविवार को अनेक सामाजिक संस्थाओ ने श्रमशक्ति क़े माध्यम से पसीना बहाकर श्रमदान किया

बीकानेर – 22 जून -रविवार – लगातार चौथे रविवार को बीकानेर की प्राचीन धरोहर फूलनाथ तालाब पर टीम अवर फॉर नेशन क़े अध्यक्ष CA सुधीश शर्मा और बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े अलावा, नयाशहर थानाधिकारी एवं सिपाही,फूलनाथ ट्रस्ट, चार्टेड एसोसिएशन एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ ने परिसर में बनी अष्ट कोणीय बावड़ी और प्राचीन तालाब भूमि की साफ सफाई करके खूब पसीना बहाया l इस अवसर पर अवर फॉर नेशन क़े अध्यक्ष CA सुधीश शर्मा ने कहा कि ज़ब तक यह तालाब भूमि, एवं अष्ट कोणीय बावड़ी पूर्ण रूप से साफ न हो जाये तब तक हर रविवार को यहां श्रमदान किया जायेगा l बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने इस प्राचीन धरोहर को बचाने एवं जल सरक्षण क़े लिये बीकानेर क़े जनप्रतिनिधियों क़े साथ जिला प्रशासन को आगे आने का आग्रह किया l आज क़े कार्यक्रम को सफल बनाने में CA सुधीश शर्मा क़े अलावा बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास, डॉ. गौरी शंकर प्रजापत, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, छोटूलाल चुरा, रामकुमार ओझा रामलाल पवार, राधाश्री पुरोहित, मदन पुरोहित, रूद्र व्यास, गोपीकिसन, वैभव पवार, ऑवर फॉर नेशन क़े सुशील यादव, मानक व्यास, रमेश उपाध्याय, सीएलजी सदस्य राजकुमार पारीक एवं अन्य अनेक श्रमसेवी महिला पुरुषो ने सहयोग किया l

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button