अब मोबाइल की तरह कर सकेंगे बिजली रिचार्ज,बीकानेर में लगने शुरू प्री-पेड बिजली मीटर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बिजली की बढ़ती खपत और उस पर होने वाली बिजली चोरी की समस्याओं के बीच उपभोगताओं और बिजली कंपनियों दोनो के लिए एक अच्छी शुरुवात हो चुकी है। अब घरो दुकानो में लगेंगे प्री-पेड़ बिजली मीटर। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली से जुड़ी बड़ी सुविधा की शुरुआत हो चुकी है। जैसे आपके प्री-पेड मोबाइल में बैलेंस खत्म होता है वैसे ही आपके बिजली के मीटर का
भी बैलेंस खत्म होगा। आपके पास अधिकार होगा कि उसे जितने रुपए का चाहें रिचार्ज कराएं। संभाग के चारों जिलों में प्री-पेड मीटर इंस्टॉल करने का काम शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया
से उपभोक्ता रोज अपनी बिजली की खपत, मीटर रीडिंग, वोल्टेज और पावर कट जैसी जानकारी अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।
प्री-पेड स्मार्ट मीटर के जरिये सबसे बड़ी बात ये होगी कि चोरी पर लगाम लगेगी साथ ही पारदर्शिता और सुविधा मिलेगी। इसके लिए जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को यह कार्य
सौंपा गया है। कंपनी ने पहले ही क्षेत्रवार सर्वे कर लिया है। बीकानेर जिले के नोखा और नापासर क्षेत्र में सबसे पहले मीटर इंस्टॉल किए जा रहे
हैं। इसके बाद शहरी और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर लगाने का काम शुरू होगा ।






































