|

बीकानेर में चोरों का दुस्साहस: पुलिसकर्मी के घर से लाखों के गहने-नकदी पार, सुरक्षा पर उठे

बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र की तावणिया कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने इस बार आम नागरिक नहीं, बल्कि पुलिस विभाग में तैनात एक कर्मचारी के घर को ही निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ड्राइवर मुकेश गोदारा का पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। मकान करीब तीन दिन से बंद पड़ा था, इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर में रखे लगभग 30 तोला सोना, चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही डिप्टी एसपी अमरजीत चावला और थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एमओबी टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जब पुलिसकर्मी का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button