|

22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाने से एएसआई मोहनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गांव रणासर निवासी 22 वर्षीय गुलाब पुत्र किशनाराम मेघवाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था, जहां बाद में उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button