शहर के इस थाना क्षेत्र में रेल की पटरी पर शव मिलने से फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS. बीकानेर। सुबह सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार कोटगेट पुलिसथाना क्षेत्र के खान कॉलोनी में स्थित रेलवे की पटरियों के पास एक शव मिला है। मृतक के पास एक आधार कार्ड बरामद हुआ है जिससे उसकी पहचान हो गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुजीत दास पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है । वो एक बंगाली मज़दूर था। बरहाल पुलिस ने शव को खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सहयोग से मोर्चरी में रखवाया है। मौत के कारणों की जानकारी अब तक सामने नही आई है।





































