|

मास्टर बच्ची क्लब के तीन खिलाड़ियों राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जो कि सीकर में आयोजित होने वाली है में सिलेक्शन हुआ । क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि मास्टर बच्ची क्लब के तीन खिलाड़ीयो का सिलेक्शन सीकर में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 17 में हुआ है । क्लब के को देवेंद्र पुरोहित (राजा सर), अभिषेक व्यास, विनोद जागा ने बताया कि क्रमशः जयवर्धन ओझा, अरनब एवं अमान का सिलेक्शन इस प्रतियोगिता में हुआ है । संस्था से जुड़े पदाधिकारी क्रमशः सुनील बांठिया, शिवाजी आहूजा, अशोक छंगाणी, नवल कल्ला, श्याम चुरा, बुंदेला सिंह, महावीर शर्मा, त्रिभुवन ओझा, शिव कुमार एवं मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं राजस्थान फुटबॉल संघ सचिव दिलीप सिंह एवं बीकानेर जिला फुटबाल संघ का आभार व्यक्त किया ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button