|

फुटबॉल सुपर लीग सीजन 2 के पहले दिन चार हुए चार मुकाबले

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर में चल रहे मास्टर उदय क्लब के तत्वाधान में बीकानेर सुपर लीग सीजन -2 की शुरुआत बुधवार को पुष्करणा स्टेडियम में हुई। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी उदय व्यास ने बताया की आज के मुख्य अतिथि मास्टर उदय क्लब के कोच शंकर बोहरा थे शंकर शंकर बोहरा खिलाड़ियों से मुलाकात की और खिलाड़ियों को कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, कमेटी के सदस्य सदन पुष्करणा ने बताया की जिसके अंतर्गत पहले दिन 4 मैच खेले गए, उद्घाटन मैच वेस्ट बीकानेर vs डी. पी. जोशी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया जिसमें वेस्ट बीकानेर ने 1-0 से पहला मैच जीता,
दूसरा मैच मास्टर बच्ची क्लब vs जोशी fc के मध्य खेला गया जिसमें मास्टर बच्ची क्लब ने 2-0 से मैच अपने नाम किया, तीसरा मैच मास्टर उदय क्लब बीकानेर vs खाजूवाला के मध्य खेला गया जिसमें मास्टर उदय क्लब ने 1-0 से जीता,
चौथा और आखिरी मैच कृष्णा लॉजिस्टिक vs उच्च संस्कार fc के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने गोल रहित ड्रॉ खेला गया।
मैच में निर्णायक भूमिका श्याम सुन्दर हर्ष ने निभाई,।लीग में कल भी चार मैच खेले जाएंगे

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button