|

एम्बुलेंस की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, पीबीएम में भर्ती

THE BIKANER NEWS. जिले के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे हाइवे पर कालू लिंक रोड पर एक तेज रफ़्तार इको एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार छैलूसिंह व जसवंतसिंह निवासी लखासर को चोटें आई।

दोनों युवकों के चाचा विजेंद्र सिंह पुत्र धन्नेसिंह ने इको एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि चालक ने बिना इंडीकेटर दिए ही लापरवाही व तेज गति से अचानक कालू लिंक रोड की ओर टर्न ले लिया। जिससे चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को दी गई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button