मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते जलापूर्ति रहेगी बाधित

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर में पानी की लाइन हुई क्षतिग्रस्त, मरम्मत कार्य के लिए जलापूर्ति रहेगी बाधित। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रवि चौधरी ने बताया की बीछवाल की तरफ से जेलवेल क्षेत्र की तरफ आने वाली पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है जिसको ठीक करने का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से बाबूलाल फाटक ओवर बिर्ज़ के नीचे रेलवे ट्रेक के पास जेलवेल, गोगागेट के क्षेत्र में सुबह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी।

साथ ही त्यौहारों के दौरान निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शोभासर प्लांट स्थित क्लियर वाटर पंप हाउस में एनआरवी बदलने एवं मरम्मत से जुड़े कार्य बुधवार को किए जाएंगे। इन तकनीकी कार्यों के कारण बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशाषी अभियंता सुभाष जनागल ने बताया कि नयाशहर जोन, नत्थूसर जोन, लक्ष्मीनाथ जोन, मुक्ता प्रसाद जोन, एमपी कॉलोनी जोन, रामपुरा जोन और गंगाशहर जोन में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं से आवश्यक जल संग्रहण पूर्व में करने और जल के विवेकपूर्ण उपयोग में सहयोग का आह्वान किया गया है।




































