VoterListUpdate:-सावधान! कहीं वोटर लिस्ट से आपका नाम तो नहीं कट गया? राजस्थान निर्वाचन विभाग ने जारी की ‘कटने वाले नामों’ की लिस्ट, ऐसे करें घर बैठे चेक

बीकानेर/जयपुर:,राजस्थान निर्वाचन विभाग ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत एक अहम लिस्ट जारी की है। अगर आप एक जागरूक मतदाता हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। विभाग ने उन वोटर्स की सूची सार्वजनिक कर दी है, जिनके नाम मतदाता सूची (Voter List) से काटे जा रहे हैं।

#ElectionDepartment
किन लोगों के नाम कट रहे हैं?
इस लिस्ट में मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के वोटर्स शामिल हैं (ASD):
- Absent (अनुपस्थित): जो अपने पते पर नहीं मिले।
- Shifted (शिफ्टेड): जो अपना मकान बदल चुके हैं।
- Dead (मृत): जिनका निधन हो चुका है।
नोटिस जारी किए जाएंगे
विभाग ऐसे सभी वोटर्स को नोटिस जारी करेगा। नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति को अपने दस्तावेज (Documents) जमा करवाने होंगे और यह साबित करना होगा कि वे वहीं रहते हैं। अगर दस्तावेज जमा नहीं कराए गए, तो उनका नाम वोटर लिस्ट से हमेशा के लिए काट दिया जाएगा। हालांकि, जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं, उनके पास अभी भी वोटर बने रहने का विकल्प है।
#OnlineCheck
कैसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?
निवार्चन विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें: https://election.rajasthan.gov.in/ASD_SIR_2026/ASD_List_EPIC.htm
- वेबसाइट पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे:
- पहला तरीका: ‘EPIC संख्या द्वारा खोजें’ (Search by EPIC No.) – इसमें अपना वोटर आईडी नंबर डालें और कैप्चा भरकर सर्च करें।
- दूसरा तरीका: ‘विधानसभा और भाग संख्या अनुसार’ – इसमें अपना जिला और विधानसभा सीट चुनें। इसके बाद आपके सामने बूथ वार लिस्ट खुल जाएगी।
https://election.rajasthan.gov.in/ASD_SIR_2026/ASD_List_EPIC.html
महत्वपूर्ण: अगर लिस्ट में आपका नाम दिखता है, तो तुरंत संबंधित अधिकारी (BLO) से संपर्क करें और दस्तावेज जमा करवाएं।





































