शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 22/08/2025 को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ नरेंद्र पारीक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील खत्री समस्त नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया।

उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को Albindajol की दवाई पिलाई गई साथ ही कर्मी नियंत्रण/कर्मी संकरण की रोक थाम के लिए जीवन में आने हेतु महत्वपूर्ण व्यवहारों को बताया गया।उसके अंतर्गत व्यक्तिगत साफ सफाई व पीने हेतु साफ पानी का प्रयोग व साथ ही खाने को ढक कर रखने, फल सब्जियों को धोकर खाने,खाने से पूर्व हाथ धोने,आस पास सफाई रखने व खेल कूद के दौरान जूतों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। डॉ मुकेश जनागल कनिष्ठ विशेषज्ञ (शिशु रोग ) द्वारा कृमि संक्रमण के चक्र एवं उसके नियंत्रण के बारे में बताया गया।





































