|

राजस्थान में मौसम का ‘यू-टर्न’ ओले गिरे बीकानेर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

THE BIKANER NEWS:-जयपुर/राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज (23 जनवरी) प्रदेश के 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

सीकर में बिछी ओलों की चादर, किसान चिंतित

शुक्रवार सुबह सीकर जिले के मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। यहाँ के कोटड़ी, सीमारला और सरगोठ इलाकों में काफी देर तक ओले गिरे, जिससे जमीन सफेद हो गई। इस बेमौसम ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे फसलों को नुकसान पहुँचने की आशंका है।

राजधानी में मावठ, गिरा पारा

राजधानी जयपुर, टोंक और नागौर समेत 10 से ज्यादा जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। आंधी के साथ हुई सीजन की इस पहली ‘मावठ’ (सर्दियों की बारिश) के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट (23 जनवरी)

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और 11 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

  • ऑरेंज अलर्ट (आंधी, बारिश और ओलावृष्टि): हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, अजमेर और सवाई माधोपुर।
  • येलो अलर्ट (बारिश की संभावना): श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़।

कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद कल से घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप देखने को मिलेगा। इससे पहले गुरुवार को जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और जोधपुर जैसे सरहदी जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई थी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button