|

सड़क पर बने गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत,पूर्व मंत्री ने जताया शोक

THE BIKANER NEWS बीकानेर।गुरुवार शाम को कोलायत क्षेत्र के मंडाल चारणान गांव के चक बंधा में एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बहनों की जान चली गई। बरसात के बाद गांव के पास भरे पानी में नहा रहीं तीन बहनों में से दो, 9 वर्षीय सरला और 6 वर्षीय अवनी, गहरे गड्ढे में फिसलकर डूब गईं। तीसरी बहन ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन असफल रही।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह कोलायत अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

मृतक बच्चियां भंवरदान चारण की बेटियां थीं। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। सूचना पर तहसीलदार पूनम कंवर, जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, मंडल सरपंच प्रतिनिधि शिव मेघवाल, छैलूदान, जेठूदान, लखनदान समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गहरे गड्ढों की पहचान कर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।

भाटी ने जताया शोक

हादसे की पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस से बातचीत की। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विधायक अंशुमान सिंह भाटी और पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन से आवश्यक मदद व दिशा-निर्देश दिए है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button